पुलिस की तत्परता से पकड़ाया डकैत

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या दो में डकैती का मामला फारबिसगंज : दवा व्यवसायी के घर हुई डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए हरिपुर पहुंची. गृहस्वामी से डकैतों के भागने की दिशा की जानकारी लेने के बाद पुलिस उस ओर निकल गयी. हरिपुर से फारबिसगंज जाने वाले मार्ग पर […]

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या दो में डकैती का मामला
फारबिसगंज : दवा व्यवसायी के घर हुई डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए हरिपुर पहुंची. गृहस्वामी से डकैतों के भागने की दिशा की जानकारी लेने के बाद पुलिस उस ओर निकल गयी. हरिपुर से फारबिसगंज जाने वाले मार्ग पर बेला धत्ता के समीप धान के खेत में कुछ अपराधियों को देखा और पुलिस ने खदेड़ना शुरू कर दिया.
इस क्रम में अपनी जान की परवाह किये बगैर थानाध्यक्ष व पुलिस वाहन चालक सुभाष ने धान के खेत में छिपे एक डकैत को पकड़ लिया. उसने पूछताछ में अपना नाम सैफुल्लाह पिता मो लतीफ जगता खरसाही रानीगंज निवासी बताया. अपराधी को पकड़े जाने के दौरान पुलिस व अपराधी के बीच काफी देर तक उठा पटक होती रही. आखिरकार पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान अपराधी ने उन दोनों पर पिस्तौल भी तान दिया था, पर थानाध्यक्ष व चालक ने अपनी जान की परवाह किये बिना उक्त डकैत सरगना को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया.
व्यवसायी के घर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
हरिपुर में दवा व्यवसायी के घर हुई डकैती की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांव के सैकड़ों लोग उनके घर पर जुट गये. इस क्रम में पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार दास, पूर्व सरपंच महेंद्र प्रसाद भगत, सरपंच प्रतिनिधि शिव रतन दास, पंसस प्रतिनिधि सुशील कुमार साह, हरि राम दास, कपिलदेव मेहता, उमर अली, विनोद मेहता, राजू साह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंच कर उनसे घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >