पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंचे विधायक

फारबिसगंज. डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह स्थानीय विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. मौके पर विधायक ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने जिस प्रकार की दिलेरी दिखायी है वह काबिले तारीफ है, लेकिन अब पुलिस के लिए चुनौती […]

फारबिसगंज. डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह स्थानीय विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. मौके पर विधायक ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने जिस प्रकार की दिलेरी दिखायी है वह काबिले तारीफ है, लेकिन अब पुलिस के लिए चुनौती होगी कि वह शेष अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे.
साथ ही लूटे गये सामानों को बरामद करे. उन्होंने कहा कि वे पहले भी हरिपुर व सैफगंज गांव के बीच एक पुलिस कैंप बनाने की मांग कर चुके हैं. इसके अलावा खवासपुर में भी एक पुलिस कैंप बनाना जरूरी है. वे पुनः इस मामले को विधानसभा में उठायेंगे और जिला पुलिस कप्तान को भी इस ओर ध्यान देने को कहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >