फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर की घटना

जोगबनी सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक शराब के साथ गिरफ्तार फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जोगबनी के शाखा प्रबंधक विजय कुमार साह के फारबिसगंज के केसरी मोहल्ला स्थित आवास में छापेमारी कर एक बोतल विदेशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है. बैंक के शाखा प्रबंधक मूल रूप […]

जोगबनी सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक शराब के साथ गिरफ्तार

फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जोगबनी के शाखा प्रबंधक विजय कुमार साह के फारबिसगंज के केसरी मोहल्ला स्थित आवास में छापेमारी कर एक बोतल विदेशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है. बैंक के शाखा प्रबंधक मूल रूप से कुर्वीपुर पटना के निवासी हैं. वे वर्तमान में फारबिसगंज के केसरी मोहल्ला स्थित एक किराये के मकान मे रहते हैं. फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके उक्त आवास में छापेमारी की जहां उनके आवास से एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.
इधर, गिरफ्तार शाखा प्रबंधक ने खुद को निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाये जाने की बात कही. इस मामले में एसपी सुधीर कुमार पोरिका से पूछे जाने पर कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शराब के साथ पकड़े जाने पर किसी भी सूरत किसी को में बख्शा नहीं जायेगा.
शाखा प्रबंधक के फारबिसगंज स्थित आवास पर छापेमारी
पुलिस कर रही है मामले की जांच, गिरफ्तार शाखा प्रबंधक ने साजिश के तहत फंसाने की कही बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >