27 चौकीदारों को मिला नियुक्ती पत्र, खुशी

संघ के अध्यक्ष ने किया खुशी का इजहार अररिया : मंगलवार को जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के अनुकंपा व स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद नामित आश्रितों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. इसमें 27 चौकीदारों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस बाबत जिला दफादार-चौकीदार पंचायत के जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने कहा कि इस नियुक्ति से […]

संघ के अध्यक्ष ने किया खुशी का इजहार

अररिया : मंगलवार को जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के अनुकंपा व स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद नामित आश्रितों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. इसमें 27 चौकीदारों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस बाबत जिला दफादार-चौकीदार पंचायत के जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने कहा कि इस नियुक्ति से 27 परिवारों के घर आज से खुशी के दिये जलेंगे. उन्होंने जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका, जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा के प्रति आभार जताया है. श्री पासवान ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि जिला प्रशासन गरीब-गुरबों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने उम्मीद जताया है कि चौकीदारों-दफादारों के अन्य लंबित समस्याओं का निदान भी जल्द हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >