10 शराबी सहित एक महिला िगरफ्तार

कार्रवाई. शराब को लेकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में की गयी छापेमारी जिले में अलग-अलग जगहों पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दस शराबियों को गिरफ्तार कर लिया. अररिया : नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान शहर के चांदनी चौक से एक शराबी को गिरफ्तार किया. शराब […]

कार्रवाई. शराब को लेकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में की गयी छापेमारी

जिले में अलग-अलग जगहों पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दस शराबियों को गिरफ्तार कर लिया.
अररिया : नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान शहर के चांदनी चौक से एक शराबी को गिरफ्तार किया. शराब के नशे में धुत शराबी देर शाम चौक पर हंगामा कर रहा था. इसकी जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी व शराबी को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये शहर के आश्रम रोड निवासी राजेश वर्मा का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. चिकित्सक ने जांच में शराब पीने की पुष्टि की.
पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
भरगामा से प्रतिनिधि के अनुसार शराब पीकर हंगामा करते पांच शराबी को भरगामा पुलिस ने गश्ति के दौरान अलग-अलग गांव से पकड़ा. सभी शराबियों को चिकित्सीय जांच के लिए भरगामा पीएचसी भेजा गया. जहां शराब पीने की पुष्टि होने पर बुधवार को सभी पांचों शराबियों के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना अध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि गश्ति के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शंकरपुर फुटानी चौक पर जयनगर गांव निवासी संजय कुमार मिश्र नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवार्इ करते हुए संजय मिश्र को उपद्रव करते पकड़ लिया गया. हालांकि शंकरपुर गांव में हो हंगामा करते हुए अन्य तीन लोगों भी पकड़ा गया. इसमें शंकरपुर मिश्र चौक पर रानीगंज थाना क्षेत्र के हासा गांव निवासी मुकेश सिंह तथा छर्रापट्टी गांव निवासी रीतन ऋषिदेव को नशे की हालत में उपद्रव करते पकड़ा गया. वहीं शंकरपुर संथाल टोला के समीप मंगल उरांव तथा महथावा बुद्ध चौक पर सुरेन्द्र उर्फ सुरो भगत को शराब पीकर हंगामा करते पकड़ा गया. सभी शराबियों के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी में सअनि रामेश्वर सिंह, दयानंद सिंह, चन्देश्वरी राम आदि शामिल थे.
कुर्साकांटा से प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर हरिरा थारू टोला से दो शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों में खजूरबाड़ी निवासी शंकर सिंह व जलालगढ़ थाना क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह शामिल हैं. शराबियों की निशानदेही पर हरिरा थारू टोला निवासी परमेश्वर मंडल के घर छापामारी कर चार बोतल नेपाली देशी शराब व एक लीटर नेपाली चुलाई शराब बरामद किया गया. हालांकि कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा. गिरफ्तार शराबी को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी कुर्साकांटा भेजा गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध कांड अंकित कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जब्त शराब मामले में गृहस्वामी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उक्त कारोबारी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापामारी किये जाने की बात थानाध्यक्ष ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >