जिला पदाधिकारी ने सुदर्शन का किया स्वागत

अररिया : अपनी यात्रा के क्रम में बुधवार को समाहरणालय पहुंचे सुदर्शन ने जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा से मुलाकात की और अपने भारत भ्रमण के उद्येश्यों के बारे में जानकारी दी. जिला पदाधिकारी ने उनका स्वागत करते हुए उनके प्रयासों को सराहा और अपने मकसद में कामयाब होने की शुभकामना उन्हें दी. इस दौरान उन्होंने डीएम […]

अररिया : अपनी यात्रा के क्रम में बुधवार को समाहरणालय पहुंचे सुदर्शन ने जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा से मुलाकात की और अपने भारत भ्रमण के उद्येश्यों के बारे में जानकारी दी. जिला पदाधिकारी ने उनका स्वागत करते हुए उनके प्रयासों को सराहा और अपने मकसद में कामयाब होने की शुभकामना उन्हें दी. इस दौरान उन्होंने डीएम को बताया कि उनकी यात्रा बीते ढाई साल से जारी है. गृह जिला से उन्होंने अपनी यात्रा 18 मई 2015 को आरंभ की थी. उन्होंने कहा कि हमारी एकजुटता ही देश को तमाम तरह की समस्याओं से निजात दिला सकता है. समस्याओं से हमें खुल कर लड़ना होगा. यात्रा के क्रम में जिला मुख्यालय पहुंचे सुदर्शन ने जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा से मुलाकात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >