अररिया व किशनगंज में सड़क हादसों में पांच की मौत

फारबिसगंज : रविवार की देर रात व सोमवार की दोपहर बथनाहा थाना क्षेत्र एवं फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में […]

फारबिसगंज : रविवार की देर रात व सोमवार की दोपहर बथनाहा थाना क्षेत्र एवं फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. वहीं िकशनगंज में ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
पहली घटना रविवार की रात बथनाहा-वीरपुर मुख्य मार्ग पर कजरा धार पुल के समीप हुई. इसमें एक बाइक सवार युवक चैनपुर भंगही फुलकाहा वार्ड संख्या 10 निवासी संजय कुमार साह (26) पिता गोविंद साह व एक साइकिल सवार सोनापुर वार्ड संख्या 10 निवासी तीरचंद बहरदार ( 52) पिता तेरतू बहरदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बथनाहा थानाध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार सदल-बल घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. संजय साह बाइक (बीआर 38ई 7275) से अपने घर से बथनाहा आ रहा था. इसी क्रम में मछली मार कर साइकिल से जा रहे तीरचंद बहरदार की एक दूसरे से जबरदस्त टक्कर हो गयी. इससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
दूसरी घटना फारबिसगंज-रानीगंज मार्ग पर परवाहा चौक के समीप हुई. जहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत मौके पर ही हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान जगता खरसाही टोला पलार वार्ड संख्या 10 रानीगंज निवासी मो एखलाक (20) पिता जल्लो व मो अकबर (22) पिता मोजीब के रूप हुई. इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवकों में जगता खरसाही वार्ड संख्या 10 टोला पलार रानीगंज निवासी मो समीउल्लाह (16) पिता मो शाकिर व मो जमशेद (16) पिता अब्दुल कादिर शामिल हैं. इनका इलाज अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में चल रहा है. चिकित्सकों के मुताबिक घायल दोनों युवकों में एक की हालत नाजुक बतायी जाती है.
मो समीउल्लाह अपने चार साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार हो कर जगता खरसाही से अपनी बहन के घर फुलकाहा जा रहा था. इसी दौरान परवाहा चौक के समीप अज्ञात ट्रक से बाइक में ठोकर लग गयी. इससे दो की मौत मौके पर ही हो गयी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अनि पीबी मिश्रा, अनि राकेश कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जगता खरसाही गांव में मातम छा गया. ईद की खुशी गम में बदल गया.
दुर्घटना में हुई बच्ची की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज :
कुर्साकांटा : कुआडी ओपी क्षेत्र शीशाबाड़ी वार्ड संख्या 11 में ट्रक की चपेट में आने से हुई सात वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में बच्ची के पिता मो जब्बार ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. ट्रक (बीआर 11 जीए 0045) के चालक पप्पू कुमार सिंह पिता दिवाकर सिंह गुआगाछी थाना मनिहारी कटिहार के विरुद्ध कुआडी ओपी में मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया था. घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शव को कुर्साकांटा-कुआड़ी मुख्य मार्ग पर रख कर घंटों यातायात बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ऑटो पलटने से एक मरा : किशनगंज. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पौआखाली डेरामारी मुख्य सड़क में दस्तूर चौक के समीप भातगांव मोड़ पर ऑटो चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गयी. इसमें सवार चमक लाल विश्वास साकिन ताराबाड़ी प्रखंड दिघलबैंक की मौत हादसे में हो गयी है. वहीं अन्य लोग जख्मी हो गये.
देर शाम को पौआखाली थाने में मृतक के भाई रतन लाल विश्वास पिता स्व बालक लाल विश्वास ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (बीआर 11 पी 0510) चालक खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >