अररिया : बुधवार की देर रात एनएच-57 पर कुसियार गांव के पास पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से छपरा जा रही एक यात्री बस को एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी. इस घटना में यात्री बस के खलासी कलुआ (30) की मौत हो गयी, जबकि बस में सवार दस लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया. खलासी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. यात्री बस जोआरके एंड कंपनी की है. बस सिलीगुड़ी से मशरक (छपरा) के लिए यात्रियों को लेकर जा
अररिया : बस व ट्रक की टक्कर में खलासी की मौत
अररिया : बुधवार की देर रात एनएच-57 पर कुसियार गांव के पास पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से छपरा जा रही एक यात्री बस को एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी. इस घटना में यात्री बस के खलासी कलुआ (30) की मौत हो गयी, जबकि बस में सवार दस लोग घायल हो गये. मौके पर […]

रही थी.
अररिया : बस व…
चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद चार लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. बस दुर्घटना में घायल सभी लोग अन्य जिले के रहनेवाले बताये जाते हैं. घायलों में समस्तीपुर पोठिया निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह, ब्रह्मपुर दरभंगा निवासी जितेंद्र मिश्रा, मोतीहारी निवासी निर्मल कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार, सिल्लीगुड़ी निवासी अभिनय कुमार, छपरा निवासी रंजीत कुमार, मुजफ्फरपुर निवासी निरंजन कुमार, इलाहाबाद यूपी निवासी मुकेश पंडित शामिल हैं. नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि मृतक खलासी के परिजनों को सूचना दी गयी है. परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जायेगा.
दस घायल
एनएच-57 के कुसियारगांव के पास की घटना
मृतक छपरा जिला के मुसेपुर अवतार नगर का था रहनेवाला