इधर फारबिसगंज में गल्ला व्यवसायी से दो लाख की लूट

एसके रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास हरिओम ट्रेडर्स में दिया घटना को अंजाम अपराधियों ने व्यवसायी पुत्र के गले से सोने की चेन भी ले ली फारबिसगंज : शहर के एसके रोड छुआपट्टी सेंट्रल बैंक के पास स्थित प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी अनिल प्रसाद साह के हरिओम ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान में मंगलवार की देर शाम […]

एसके रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास हरिओम ट्रेडर्स में दिया घटना को अंजाम

अपराधियों ने व्यवसायी पुत्र के गले से सोने की चेन भी ले ली
फारबिसगंज : शहर के एसके रोड छुआपट्टी सेंट्रल बैंक के पास स्थित प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी अनिल प्रसाद साह के हरिओम ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान में मंगलवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी श्री साह ने बताया कि मंगलवार की शाम जब वे एवं उनके पुत्र सुमित कुमार साह सहित आठ कर्मी अपना-अपना काम कर रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधी आये.
सब के पास पिस्टल था. दो अपराधी हेलमेट पहने थे. उन्होंने बताया कि चारों अपराधी अचानक आकर सभी को पिस्टल सटाते हुए गाली-गलौज करने लगे और गोली मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे नकद लगभग दो लाख रुपये लूटने के बाद दुकान पर मौजूद पुत्र सुमित कुमार साह के गले से सोने का चेन भी लूट लिया. लूट के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए प्रतिष्ठान के बायीं ओर भाग गये. पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि अपराधी जब आये, तो जब तक कुछ समझ पाते तब तक चारों अपराधियों ने आकर प्रतिष्ठान में मौजूद सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया. घटना का सारा दृश्य व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना के बाद पहुंचे शहर के व्यवसायियों ने पीड़ित व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा.
इधर फारबिसगंज में…
इधर घटना की जानकारी मिलते ही शहर के व्यवसायियों में डब्लू गुप्ता, अशोक गुप्ता, पारस गुप्ता, रामलाल डागा, अशोक डागा, निर्मल गुप्ता, मूलचंद गोलछा, पूनम पाण्डिया, चांद राठी, ओमप्रकाश केसरी, संजय अग्रवाल, दीनानाथ साह, वीरू डागा, सुनील साह, गोपाल केसरी, सुरेश साह, मिथिलेश भगत, सुनील साह, सुरेन्द्र साह, अनिल मोदी सहित अन्य व्यवसायी घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह सदल-बल पहुंच कर घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे थे. उन्होंने बताया कि शहर के चारों ओर पुलिस को लगा दिया गया है और छापामारी तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >