MLC चुनाव में अनंत सिंह ने बदला समीकरण, नीरज कुमार के सामने डॉ. अनुज सिंह का समर्थन

बिहार के मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है. उनके इस फैसले से जेडीयू के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार की चुनावी चुनौती बढ़ने और पार्टी के भीतर नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

MLC Election 2026 बिहार के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने आगामी एमएलसी चुनाव में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. अनंत सिंह के इस फैसले के बाद जेडीयू के मौजूदा एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. नीरज कुमार फिलहाल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी हैं और आगामी चुनाव में उनके दोबारा मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में नवादा निवासी डॉ. अनुज सिंह को अनंत कुमार सिंह का समर्थन मिलने से इस चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. खास तौर पर तब, जब मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरते हैं.

26 विधानसभा क्षेत्रों में समर्थकों के समर्थन का दावा

अनंत कुमार सिंह ने दावा किया है कि उनके इस फैसले के साथ 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके समर्थक भी खड़े हैं. उनके इस दावे के बाद जेडीयू के भीतर एमएलसी चुनाव को लेकर मतभेद की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. हालांकि, अनंत सिंह ने अपने फैसले को पार्टी विरोधी मानने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न नहीं होता है. ऐसे में कोई भी नेता या समर्थक अपनी पसंद के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए स्वतंत्र है. इसकी वजह से हमने डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करने का फैसला किया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

डॉ. अनुज सिंह को समर्थन

अनंत सिंह ने यह घोषणा बाढ़ के बेढना गांव में की। इसी गांव में जहरीले पेय पदार्थ के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई थी. अनंत सिंह परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे. परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव में उनका समर्थन डॉ. अनुज सिंह के साथ रहेगा.

नीरज कुमार पर क्या पड़ेगा असर?

एक तरफ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार हैं, जिनके फिर से चुनाव लड़ने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर डॉ. अनुज सिंह हैं, जिन्हें मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का समर्थन मिल गया है. ऐसे में चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, अनंत सिंह के ऐलान पर अभी तक जेडीयू नेता और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पार्टी की ओर से भी इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

Also Read : संजय सिंह, अमित रानू से लेकर सोनू सिंह तक... गंभीर आरोपों में घिरे चिराग के 6 में से 3 विधायक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >