पुलिस कर्मियों की आठ अक्टूबर तक सामान्य छुट्टियां रहेगी रद्द, जानें बजरंग दल से क्या है इसका कनेक्शन…

26 सितंबर से बजरंग दल की राज्य स्तरीय यात्रा प्रस्तावित है जो कि 8 अक्तूबर को पटना में संपन्न होगी. इस दौरान यात्रा कई जिलों से होकर गुजरेगी.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 27 सितंबर से 8 अक्तूबर तक पुलिस कर्मियों की सामान्य छुट्टियां रद्द कर दी है. सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही उनको अवकाश मिलेगा. पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर से बजरंग दल की राज्य स्तरीय यात्रा प्रस्तावित है जो 8 अक्तूबर को पटना में संपन्न होगी. इस दौरान यात्रा कई जिलों से होकर गुजरेगी. इसको देखते हुए एहतियातन पुलिस कर्मियों की छुट्टियां देने पर रोक लगायी गयी है. हालांकि पुलिस मुख्यालय इस संबंध में कुछ भी बोलने से बचता रहा.

(खबर अपडेट हो रही है)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >