Agniveer Rally: कटिहार में अग्निवीर रैली 18 नवंबर से होगी शुरू, 12 जिले के अभ्यर्थी रैली में लेंगे भाग

Agniveer Rally Katihar bihar: कटिहार के गढ़वाल ग्राउंड में 18 नवंबर से अग्निवीर रैली शुरु होगी. इस भर्ती रैली में कुल 12 जिले के अभ्यार्थी भाग लेंगे. रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

Agniveer Recruitment Rally: अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जीडी सहित अन्य पदों पर भर्ती को लेकर 18 नवंबर से भर्ती रैली शुरू हो जायेगी. कटिहार के गढ़वाल ग्राउंड में 12 जिले के अभ्यर्थी रैली में हिस्सा लेंगे.

12 जिले के अभ्यार्थी लेंगे भाग 

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को खगड़िया, 19 नवंबर को बांका व कटिहार, 20 नवंबर को बेगूसराय, 21 नवंबर को मधेपुरा, पूर्णिया व सुपौल, 22 नवंबर को अररिया व मुंगेर, 23 को भागलपुर तथा 24 नवंबर को किशनगंज व सहरसा जिला के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी पद के लिए भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे.

इन पदों पर होनी है भर्ती

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी

  • अग्निवीर तकनीकी

  • अग्निवीर क्लर्क

  • अग्निवीर स्टोर कीपर

  • अग्निवीर ट्रेडमैन

इस तरह होगी पूरी प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती रैली में सबसे पहले नाप और फिर दौड़ होगी. यहां सफल होने वाले युवाओं के डॉक्यूमेंट और फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसक बाद लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी. यहां पास हुए युवाओं को अगले स्टेप के लिए भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >