परिवारवाद पर मोदी के बाद नीतीश का हमला, बोले- परिवार को सेट करने में लगे हैं कुछ नेता

संविधान दिवस के अवसर पर पटना में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के उस बयान का पूरजोर समर्थन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के लिए पारिवारिक पार्टियों को खतरा बताया है.

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पारिवारिक पार्टियों का कोई मतलब नहीं है. आजकल कुछ दल इसी तर्ज पर चल रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ये सब नहीं चलेगा. संविधान दिवस के अवसर पर पटना में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के उस बयान का पूरजोर समर्थन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के लिए पारिवारिक पार्टियों को खतरा बताया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस बात की चिंता जाहिर की है, वो बिल्कुल सही है. पारिवारिक पार्टियां भले वर्तमान समय में बहुत कुछ पा लें, लेकिन उसका कोई भविष्य नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि पारिवारिक पार्टियां वगैर का की मतलब नहीं है.

आजकल ऐसी परिपाटी चल रही है कि लोग खुद के बाद अपने परिवार के बाल बच्चों को सेट करने में लगे रहते हैं. इसका कोई मतलब नहीं है. राजनीति से परिवार का का कोई मतलब नहीं होना चाहिए, लेकिन आजकल तो कई पार्टियां परिवार से ही चल रही हैं. अभी कुछ दिन के लिए ये लोग भले ही चल जाए, लेकिन आगे चलना मुश्किल है. ये बात अच्छी तरह जान लेना होगा.

बिहार में राजद, हम, रालोजपा, लोजपा(रा), समेत की कई ऐसे दल हैं, जिसमें सिर्फ और सिर्फ परिवार ही परिवार के लोग भरे पड़े हैं. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस समेत कई दल हैं, जिसमें एक के बाद एक परिवार के लोग ही सर्वोसर्वा है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >