ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

दरियापुर (सारण). थाना क्षेत्र के छोटकी हरना गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, नन्नहक राय का ढ़ाई वर्ष का पुत्र बलवंत घर के समीप सड़क पर खेल रहा था. इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी […]

दरियापुर (सारण).

थाना क्षेत्र के छोटकी हरना गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, नन्नहक राय का ढ़ाई वर्ष का पुत्र बलवंत घर के समीप सड़क पर खेल रहा था. इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़ कर फरार हो गया. घटना से नाराज लोगों ने रोड जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं लोगों को समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटवाया. इससे के बाद पुलिस ट्रैक्टर एवं बच्चे के शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर को थाने ले गयी एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में गाना बजा रहा था तथा तेज रफ्तार से चला रहा था, जिस कारण उसकी नजर बच्चे पर नहीं पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >