सहरसा:जिले के कटुआहा क्षेत्र में आज कुछ लोगों ने स्थानीय संत जेवियर स्कूल पर हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में कुछ लोगों ने तीर-कमान से हमला कर दिया.
इस हमले में दो स्कूली छात्र सहित छह लोग घायल हो गये जबकि एक स्कूल के कर्मचारी की मौत हो गयी. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
भूमि विवाद को हमले का कारण बताया जा रहा है. घटना से नाराज लोगों का उग्र प्रदर्शन जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया.
