फर्जी केसीसी निकासी के चार आरापितों को जेल

इटाढ़ी(बक्सर). फर्जी एलपीसी पर केसीसी बनाकर ऋण की राशि गबन करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फर्जी केसीसी बनाकर किसानों का हक मारने वाले बिचौलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड के बक सड़ा और […]

इटाढ़ी(बक्सर). फर्जी एलपीसी पर केसीसी बनाकर ऋण की राशि गबन करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फर्जी केसीसी बनाकर किसानों का हक मारने वाले बिचौलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड के बक सड़ा और सरैया गांव के दस लोगों ने अंचल से फर्जी जमीन के एलपीसी बनाकर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक उनवांस शाखा से केसीसी बनाने में सफल हो गये थे.

पुलिस का कहना है कि दसों लोगों ने बैंक से पचास-पचास हजार का लोन भी निकालने में सफल हो गये. फर्जी केसीसी धारकों द्वारा राशि जमा नहीं करने पर जब बैंक ने मामले की तहकीकात शुरू की तो सभी के होश उड़ गये. जांच में यह बात सामने आयी कि अंचलाधिकारी और कर्मचारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एलपीसी बनाया गया है. बैंक ने इस मामले में 3 अप्रैल 2013 को दस लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को बकसड़ा गांव के बृजराज बारी, जोबाबारी और गुप्तेश्वर तिवारी को गिरफ्तार किया है. इसी क्रम में गुरुवार को सरैया गांव निवासी कुलदीप मिश्र को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के अनुसार चारो को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >