बक्सर. शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने नियोजन कैंप में जम कर हंगामा किया. इसके कारण नियोजन कैंप की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा. आक्रोशित अभ्यर्थियों ने नियोजन प्रक्रिया को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया. दिन भर कैंप के शिक्षक कर्मी एवं अभ्यर्थियों के बीच तनाव बना रहा. अभ्यर्थी नगर के बाजार समिति बाजार समिति रोड स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित नगर हाइस्कूल शिक्षक पद को लेकर नियोजन कैंप में पहुंचे हुए थे.लेकिन वहां जारी मेधा सूची में भारी अनियमितता को देख अभ्यर्थी आग बबूला हो गये. जिसके बाद अभ्यर्थी शिक्षा विभाग व सरकार के प्रति रोष व्यक्त करने लगे. अभ्यर्थियों ने कैंप में बैठे नियोजन कर्मियों के काउंटर को बंद करा दिया. स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी अरशद फिरोज एवं नप चेयरमैन को भी अभ्यर्थियों के गुस्से को सहना पड़ा. अभ्यर्थियों से बात न बनने पर चेयरमैन व कार्यपालक पदाधिकारी को बैरंग लौटना पड़ा. हंगामे के कारण गुरुवार के कैंप को स्थगित कर दिया गया है.
गड़बड़ी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
बक्सर. शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने नियोजन कैंप में जम कर हंगामा किया. इसके कारण नियोजन कैंप की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा. आक्रोशित अभ्यर्थियों ने नियोजन प्रक्रिया को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया. दिन भर कैंप के शिक्षक कर्मी एवं अभ्यर्थियों के बीच तनाव […]
