महाकुंभ के लिए बिहार से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, जानें रूट और टाइमिंग

Mahakumbh Special Train: प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर होने वाले महाकुंभ स्नान को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. इसपर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

Mahakumbh Special Train: प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर होने वाले महाकुंभ स्नान को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने प्रयागराज के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें 21 से 25 फरवरी के बीच चलाई जाएंगी.

स्पेशल ट्रेनों की सूची

  • रक्सौल: शाम 4 बजे और रात 8 बजे प्रयागराज के लिए दो ट्रेनें.
  • नरकटियागंज: शाम 4 बजे प्रयागराज के लिए ट्रेन रवाना.
  • जयनगर: दोपहर 11 बजे और शाम 4.45 बजे प्रयागराज के लिए ट्रेन.
  • दरभंगा-जलगांव: दोपहर 12 बजे ट्रेन रवाना.
  • पूर्णिया कोर्ट: दोपहर 11 बजे प्रयागराज के लिए ट्रेन.
  • सहरसा: दोपहर 3 बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना.

शाही स्नान के लिए विशेष ट्रेनें

महाशिवरात्रि पर होने वाले शाही स्नान के लिए जयनगर से 25 फरवरी तक रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. दो अलग-अलग रूट पर ट्रेनें चलेंगी.

पहली ट्रेन: दोपहर 12 बजे, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी.
दूसरी ट्रेन: शाम 4.45 बजे, पाटलीपुत्र, पंडित दीन दयाल जंक्शन होते हुए प्रयागराज जाएगी.

Also Read: पटना में BPSC 70वीं PT पर बवाल, खान सर के नेतृत्व में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, री-एग्जाम की मांग तेज

समस्तीपुर में ट्रेन में तोड़फोड़, रेलवे का बड़ा कदम

बीते दिनों समस्तीपुर और मधुबनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन में जगह न मिलने पर हंगामा और तोड़फोड़ की थी. भारी भीड़ के कारण कई यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके, जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने एसी कोच के शीशे तोड़ दिए और स्टेशन में तोड़फोड़ की. यात्रियों की इस नाराजगी और अव्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >