छपरा (सदर). सूरत के व्यवसायी सुहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में मंडल कारा में बंद रविश कुमार को सीआइडी की पुलिस पटना ले गयी. शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे पुलिस ने विशेष सुरक्षा के बीच छपरा मंडल कारा से 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया. हाजीपुर में रेलवे कर्मचारी रविश कुमार को 10 दिन पूर्व ही मंडल कारा में गिरफ्तार कर लाया गया था. काराधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी नयागांव थाने में दर्ज मामले के बारे में पूछताछ के लिए शनिवार को सीआइडी को अपहरणकांड के अभियुक्त रविश कुमार को भेजा गया. मालूम हो कि इस हाइ प्रोफाइल अपहरण को लेकर विगत 15 दिनों से सारण, पटना व हाजीपुर की पुलिस परेशान है. सीआइडी के अनुसंधानकर्ता पी ब्रrाचारी ने सीजेएम न्यायालय में आवेदन देकर दो दिनों के लिए रिमांड से संबंधित आदेश प्राप्त किया था. इस मामले में शेष अभियुक्त मंडल कारा में बंद हैं. नौ करोड़ रुपये फिरौती देने के बाद सुहैल के अपहरण मुक्त होने के संबंध में जांच के बाद ही लखीसराय के मेदनी चौकी थाने के पहाड़पुर निवासी व हाजीपुर में रेलवे में तैनात रविश कुमार को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि सीआइडी ने पांच दिनों के लिए रिमांड पर लेने के संबंध में सीजेएम को आवेदन दिया था.
रविश को दो दिनों के रिमांड पर ले गया सीआइडी
छपरा (सदर). सूरत के व्यवसायी सुहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में मंडल कारा में बंद रविश कुमार को सीआइडी की पुलिस पटना ले गयी. शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे पुलिस ने विशेष सुरक्षा के बीच छपरा मंडल कारा से 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया. हाजीपुर में रेलवे कर्मचारी रविश कुमार को […]
