गैस के लिए हंगामा, लगाये नारे व जाम की सड़क

गढ़हारा (बेगूसराय) . घरेलू गैस नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जम कर बवाल किया तथा गैस वितरण में अनियमितता व धांधली के खिलाफ गैस एजेंसी कर्मियों के विरुद्ध नारे व सड़क जाम की. मिली जानकारी के अनुसार कोलबोर्ड रोड स्थित भारत इको गैस एजेंसी के वितरण स्थल के पास पंक्ति में खड़े दर्जनों […]

गढ़हारा (बेगूसराय) . घरेलू गैस नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जम कर बवाल किया तथा गैस वितरण में अनियमितता व धांधली के खिलाफ गैस एजेंसी कर्मियों के विरुद्ध नारे व सड़क जाम की. मिली जानकारी के अनुसार कोलबोर्ड रोड स्थित भारत इको गैस एजेंसी के वितरण स्थल के पास पंक्ति में खड़े दर्जनों घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिलने के कारण आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जम कर नारेबाजी एवं करीब एक घंटा तक सड़क को जाम रखा. हंगामे के कारण उपस्थित उपभोक्ताओं के बीच गैस भरे सिलिंडर की संख्या कम थी, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा. मामले की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत इको गैस बरौनी के कर्मियों द्बारा आक्रोशित उपभोक्ताओं के बीच अगले दिन सभी कंज्यूमर को गैस देने की बात कही गयी तब जाकर मामला शांत हुआ. श्री कुमार ने जिलाधिकारी से आम घरेलू गैस उपभोक्ताओं के बीच गैस वितरण कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >