Holi Special Train List: होली पर बिहार आना चाहते हैं? इन ट्रेनों में आज ही बुक करें टिकट

Holi Special Train List: होली पर बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 60 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. आज ही देखें होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट…

Holi Special Train List: 13 मार्च तक दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. ऐसे में जो लोग होली पर घर आना चाहते हैं, वे काफी परेशान हैं. रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए करीब 60 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें बिहार के 15 अलग-अलग जिलों के लिए चलने वाली है. इसमें पटना को 26 स्पेशल ट्रेनें मिली हैं. बिहार में इन 60 होली स्पेशल ट्रेनों से करीब एक दिन में 2 लाख से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे. बता दें, राजधानी, संपूर्ण क्रांति, विभूति, जनशताब्दी, विक्रमशिला सहित रेगुलर ट्रेनों में होली तक सभी सीटें फुल हैं. 

इन ट्रेनों में बुक कर सकते हैं टिकट

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत

नई दिल्ली-गया

पटना-पुरी स्पेशल

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर

उधना-पटना सुपरफास्ट स्पेशल

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर

वलसाड-दानापुर स्पेशल

योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर

कोटा-दानापुर होली स्पेशल

नई दिल्ली-सहरसा

रानीकमलापति-दानापुर होली स्पेशल

आनंद विहार-जोगबनी 

जबलपुर-दानापुर स्पेशल

आनंद विहार-जयनगर

जालना-पटना स्पेशल

आनंद विहार-सीतामढ़ी

आनंद विहार-राजगीर

गया-आनंद विहार स्पेशल

नई दिल्ली-भागलपुर

आनंद विहार-गया स्पेशल

राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल

नई दिल्ली-राजेंद्र नगर क्लोन स्पेशल

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल

दानापुर-आनंद विहार स्पेशल

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल

आनंद विहार-दानापुर स्पेशल

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल

सरहिन्द-जयनगर

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल

अमृतसर-सहरसा

आनंद विहार-सहरसा स्पेशल

फ्लाइट का किराया भी बढ़ा

ट्रेनों के अलावा पटना आने के लिए फ्लाइट भी उपलब्ध है. कोलकाता, भुवनेश्वर. चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली और गोवा से पटना के लिए सीधी फ्लाइट है. लेकिन, फ्लाइट का किराया न्युनतम 25 से अधिकतम 60 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ है. आने वाले दिनों में ये किराया और बढ़ने की उम्मीद है. 

बस की सुविधा उपलब्ध

ट्रेन और फ्लाइट के अलावा देश के अलग-अलग शहरों से बिहार आने के लिए बस सेवा भी उपलब्ध है. दिल्ली, जयपुर, रायपुर, राउरकेला, कोलकाता, गुवाहाटी, सिल्लीगुड़ी सहित अन्य शहरों से बस के माध्यम से बिहार आ सकते हैं. इन शहरों से मुख्यत: बिहार के पटना, सीवान, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया बस आती है.

ALSO READ: Bihar Traffic: दुरुस्त होगी बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था, खर्च होंगे 58.62 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >