ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से दो की मौत, छह अन्य घायल

पूर्णिया (बिहार) : एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से ट्राली पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गये. यह घटना बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना अंतर्गत धोबिया मोहनपुर गांव के समीप बीती देर […]

पूर्णिया (बिहार) : एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से ट्राली पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गये. यह घटना बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना अंतर्गत धोबिया मोहनपुर गांव के समीप बीती देर रात हुई.

बायसी अनुमंडल पुलिस अधिकारी रमण कुमार चौधरी ने आज बताया कि पूर्णिया जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर गेरुआ दलमालपुर मार्ग पर हुए इस हादसे में पहाड़िया गांव के शकला टूडू (45) एवं खुदीराम मरांडी (18) की मौत हो गयी.

चौधरी ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिये गये हैं जबकि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >