लिच्छवी एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल

दिघवारा-सोनपुर. छपरा रेलखंड पर अवतार नगर व दिघवारा स्टेशनों के बीच 4006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस का इंजन फेल कर जाने के कारण डाउन लाइन पर लगभग दो घंटों तक ट्रेनों का परिचालन पूर्णत बाधित रहा. इस कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 4006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस […]

दिघवारा-सोनपुर. छपरा रेलखंड पर अवतार नगर व दिघवारा स्टेशनों के बीच 4006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस का इंजन फेल कर जाने के कारण डाउन लाइन पर लगभग दो घंटों तक ट्रेनों का परिचालन पूर्णत बाधित रहा. इस कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 4006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस शनिवार की शाम 05.40 बजे अवतार नगर स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी ट्रेन के इंजन में खराबी आ गयी. बाद में पीछे से आ रही 3020 डाउन बाघ एक्सप्रेस के इंजन की मदद से लिच्छवी एक्सप्रेस को पीछे से धकेलते हुए दिघवारा लाया गया. वहीं, गोल्डेनगंज स्टेशन से एक इंजन मंगा कर 3020 डाउन बाघ एक्सप्रेस को आगे भेजने का कार्य जारी था. समाचार प्रेषण तक डाउन बाघ एक्सप्रेस सहित इस दिशा की दर्जन भर से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. डाउन रेल ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >