बिहार : बस की चपेट में आकर महिला की मौत

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिला समाहरणालय के सामने आज एक बस की चपेट में आ जाने से एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी.पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद ने बताया कि इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुमारखंड से सहरसा जा रही उक्त बस को आग के हवाले कर दिया . उन्होंने […]

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिला समाहरणालय के सामने आज एक बस की चपेट में आ जाने से एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी.पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद ने बताया कि इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुमारखंड से सहरसा जा रही उक्त बस को आग के हवाले कर दिया . उन्होंने बताया कि उक्त महिला के बस से उतरने के दौरान यह घटना घटी.कैलाश ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >