आइएएस कैडर के खाली पदों पर प्रोन्नत कर भेजे गये बिप्रसे के ये 25 अफसर, देखें नामों की सूची

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 25 अधिकारियों को आइएएस कैडर में प्रोन्नति मिल गयी है. यह प्रोन्नति वर्ष 2016 और 2017 में बिप्रसे से आइएएस में प्रोन्नति के लिए तय कोटे के तहत दी गयी है.

पटना. बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 25 अधिकारियों को आइएएस कैडर में प्रोन्नति मिल गयी है. यह प्रोन्नति वर्ष 2016 और 2017 में बिप्रसे से आइएएस में प्रोन्नति के लिए तय कोटे के तहत दी गयी है.

इसके अंतर्गत 2016 के लिए निर्धारित आठ और 2017 की 17 सीटों पर चुनिंदा अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

अब राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से भी इससे संबंधित अधिसूचना जल्द जारी हो जायेगी.

वर्ष 2016 के लिए जिन बिप्रसे पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है, उनमें अरुण कुमार, राम अनुराग नारायण सिंह, ओम प्रकाश पाल, निवेदिता राय, जय शंकर प्रसाद, 35वीं बैच की नीलम चौधरी, विजय रंजन और सतीश कुमार शर्मा शामिल हैं.

वहीं, 2017 के लिए जिन पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है, उनमें पंकज पटेल, मनोज कुमार झा, कृत्यानंद सिंह, जीतू सिंह, बिमलेश कुमार झा, ऋषिदेव झा, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार उपाध्याय, राकेश मोहन, दयानंद मिश्रा, रामेश्वर पांडेय, राज कुमार सिन्हा, श्याम किशोर, राम ईश्वर, ओम प्रकाश यादव, प्रभु राम और सुरेश चौधरी शामिल हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >