सीतामढी : दो सडक दुर्घटनाओं में छह की मौत, चार घायल

सीतामढी : बिहार के सीतामढी जिले के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह दो अलग-अलगसडक दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये हैं. रुनीसैदपुर थाना अन्तर्गत प्रेमनगर गांव के समीप मुजफ्फरपुर से लौट रही एक जीप असंतुलित होकर सडक के किनारे खडे एक ट्रक से टकरा गई जिससे […]

सीतामढी : बिहार के सीतामढी जिले के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह दो अलग-अलगसडक दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये हैं.

रुनीसैदपुर थाना अन्तर्गत प्रेमनगर गांव के समीप मुजफ्फरपुर से लौट रही एक जीप असंतुलित होकर सडक के किनारे खडे एक ट्रक से टकरा गई जिससे उस पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि गाढा गांव के समीप एक ट्रक ने एक जीप को ठोकर मार दी जिससे जीप में सवार एक यात्री की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये.
इन दोनों दुर्घनाओं की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक एम एन उपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि रुनीसैदपुर थाना अन्तर्गत प्रेमनगर गांव के समीप मुजफ्फरपुर से लौट रही जीप श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज से मरीज का इलाज करवा कर लौट रहे लोगों की थी. वे लोग सीतामढ़ी लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >