घी व तेल के गोदाम में पुलिस का छापा संचालक को भेजा जेल

पटना : दीघा क्षेत्र में चल रहे मिलावटी रिफाइन तेल व डालडा घी के कारोबार के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोमवार की रात दीघा मेन रोड में दबिश देकर एक आरोपित को हिरासत में लिया. जबकि मौके से दो लोग फरार हो गये. पकड़े गये आरोपित का नाम संतोष […]

पटना : दीघा क्षेत्र में चल रहे मिलावटी रिफाइन तेल व डालडा घी के कारोबार के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोमवार की रात दीघा मेन रोड में दबिश देकर एक आरोपित को हिरासत में लिया. जबकि मौके से दो लोग फरार हो गये. पकड़े गये आरोपित का नाम संतोष कुमार है और वह गोदाम का संचालक है.
यह आरोपित नकली डालडा घी बेचने का कारोबार करता था. जिस पर पुलिस ने गोदाम से फ्राचून ब्रांड के नकली तेल व डालडा घी के टीन बरामद किये हैं. वहीं पुलिस ने संतोष के गोदाम को सील कर लिया है. नकली तेल व घी बनाने के आरोप में मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >