नालंदा में संपत्ति के लिए चाची ने नौ माह के भतीजे को मार डाला

बिहारशरीफ (नालंदा) : दीपनगर थाने के गंजपर गांव में चाची ने नौ माह के अबोध भतीजे की हत्या कर दी और उसका शव घर में रखे भूसे में छिपा दिया था. मामले का खुलासा तब हुआ, जब भूसे के अंदर दबे बच्चे के शव से दुर्गंध आने लगी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दीपनगर […]

बिहारशरीफ (नालंदा) : दीपनगर थाने के गंजपर गांव में चाची ने नौ माह के अबोध भतीजे की हत्या कर दी और उसका शव घर में रखे भूसे में छिपा दिया था. मामले का खुलासा तब हुआ, जब भूसे के अंदर दबे बच्चे के शव से दुर्गंध आने लगी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी. फिर आनन- फानन में दलबल के साथ दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे.

बच्चे के शव को भूसे के अंदर से निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. अजीत कुमार दीपनगर थाने के गंजपर गांव के निवासी हैं. अजीत का नौ वर्षीय पुत्र अंकुश गत तीन दिनों से गायब था. अजीत की मानें, तो उनके पुत्र की सगी चाची सोनम कुमारी उसे शुक्रवार को अपने साथ ले गयी थी तब से उनका पुत्र लापता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >