छात्रा का मोबाइल छीन भागा, चार को मारा ब्लेड

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड में गेट नंबर दो पर छात्रा ज्याेति कुमारी का मोबाइल फोन व पर्स छीन कर भाग रहे उचक्के को लोगाें ने पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान उचक्के ने तीन-चार लोगों को ब्लेड मार कर घायल कर दिया और भागने लगा, लेकिन उसे खदेड़ कर लोगों ने […]

पटना : जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड में गेट नंबर दो पर छात्रा ज्याेति कुमारी का मोबाइल फोन व पर्स छीन कर भाग रहे उचक्के को लोगाें ने पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान उचक्के ने तीन-चार लोगों को ब्लेड मार कर घायल कर दिया और भागने लगा, लेकिन उसे खदेड़ कर लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये उचक्के का नाम शिवम राज उर्फ मुनचुन बताया जाता है.मुनचुन मूल रूप से मोतिहारी के छोटकी बकुलिया का रहने वाला है.

पटना में वह कंकड़बाग में अशोक नगर रोड में मुखिया जी के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था. उसके साथ एक और साथी पोस्टल पार्क, नवरत्नपुर निवासी राहुल कुमार भी था, लेकिन वह निकल भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी मसौढ़ी की रहने वाली है .
वह विग्रहपुर में रहने वाली बहन वीणा कुमारी से मिलने के लिए आयी थी. वह मीठापुर बस स्टैंड के गेट नंबर दो पर खड़ी थी कि दो उचक्के आये और उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया. इस पर ज्योति ने हो-हल्ला मचा दिया तो लोगों ने उचक्कों को खदेड़ दिया. एक शिवम राज तो पकड़ा गया, लेकिन उसने ब्लेड मार कर तीन-चार लोगों को जख्मी कर दिया , पर दूसरा राहुल फरार होने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >