ट्रक पलटा, चार की मौत

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया बस स्टैंड के पास आज एक ट्रक के असंतुलित होकर पलट जाने से 4 लागों की मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतकों में दो बच्‍चे भी थे. नौगछिया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में कहलगांव अनुमंडल के तौफील दियारा निवासी भोला यादव(22), […]

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया बस स्टैंड के पास आज एक ट्रक के असंतुलित होकर पलट जाने से 4 लागों की मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतकों में दो बच्‍चे भी थे.

नौगछिया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में कहलगांव अनुमंडल के तौफील दियारा निवासी भोला यादव(22), उनकी बहन किरण देवी(28) जो गर्भवती थीं और उनके दो पुत्र शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ये सभी लोग सडक किनारे खडे थे और ट्रक के असंतुलित होकर पलटने से उसके नीचे दब गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >