आरा (भोजपुर) : सदर अस्पताल में इलाजरत दो बंदी नगर थाने के आनंद नगर निवासी मुन्ना सोनार तथा गड़हनी थाने के बड़ौरा निवासी विकास कुमार यादव मंगलवार की रात पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया. दोनों हत्या के आरोप में जेल में बंद थे. कुछ दिनों से दोनों की तबीयत खराब थी, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
सदर अस्पताल से हथकड़ी के साथ दो कैदी फरार
आरा (भोजपुर) : सदर अस्पताल में इलाजरत दो बंदी नगर थाने के आनंद नगर निवासी मुन्ना सोनार तथा गड़हनी थाने के बड़ौरा निवासी विकास कुमार यादव मंगलवार की रात पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया. दोनों हत्या के आरोप में जेल में बंद थे. कुछ दिनों से दोनों की तबीयत खराब […]

बंदी मुन्ना सोनार ने छह अप्रैल को जेल में खुदकुशी का प्रयास किया था. विकास कुमार यादव गड़हनी बाजार के मिठाई दुकानदार की हत्या में आरोपित है. मंगलवार की रात शौच का बहाना बनाकर दोनों हथकड़ी लेकर फरार हो गये.