गोली लगने से जख्मी पुरोहित ने तोड़ा दम

बाढ़ : बाढ़ थाने के बुढ़नीचक गांव में शादी के मंडप में गोली लगने से जख्मी पुजारी नरेश तिवारी ने शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. मालूम हो कि बुधवार को बाढ़ के […]

बाढ़ : बाढ़ थाने के बुढ़नीचक गांव में शादी के मंडप में गोली लगने से जख्मी पुजारी नरेश तिवारी ने शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है.

मालूम हो कि बुधवार को बाढ़ के वासो बागी गांव में शादी- विवाह का हल्दी कलश का कार्यक्रम चल रहा था तभी घर की छत पर बने मंडप में शादी करा रहे पुरोहित को अचानक किसी ने गोली मार दी थी. गोली पुरोहित के पेट में लगी थी. घायल 70 वर्षीय पुरोहित नरेश तिवारी बगल के बुढ़नी चक गांव के रहने वाले थे. उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >