खुसरूपुर : बैकटपुर गांव के एक खेत में दो लोगों का ग्रामीणों ने खेत में बंधा देखा. लूट की आशंका जान ग्रामीणों ने उन्हें खोला. पता चला कि दोनों में से एक ट्रक मालिक का पति और एक चालक है. दोनों ने बताया कि कुछ अपराधियों ने उनके ट्रक का सामान लूट कर उन्हें खेत में बांध कर फेंक दिया.
इसे लेकर दोनों खुसरूपुर थाने गये और मामला दर्ज कराया. इसी बीच थानाप्रभारी ज्योति कुमार बसु को इन दोनों की बातों पर शक हो गया और उन्होंने पूछताछ की. अभी बात चल ही रही थी कि बीच में ट्रक मालिक के पति के मोबाइल पर कॉल आया और ऐसी बातें हुईं कि पुलिस का शक पुख्ता हो गया.
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि ट्रक में रखा 13 लाख का रिफाइंड तेल उन्होंने खुद ही बेच कर लूट की कहानी तैयार की थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया की पश्चिम बंगाल के श्रीराम ट्रेड लिंक केयर ऑफ बंगाल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स के मालिक राजा राम भगत जो फारबिसगंज के रहने वाले ने नेपाल से तेरह लाख रुपये का पामोलिव रिफाइंड तेल 1250 टीना लदा ट्रक 21 फरवरी को नेपाल कस्टम तथा इंडिया कस्टम पास होने के बाद पटना शंकर ट्रेडर्स भिखचक नहर अनिसाबाद के लिए चला था.
