मणिपुर के दो उग्रवादी गिरफ्तार

पटना: मणिपुर पुलिस ने जक्कनपुर पुलिस के सहयोग से मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन कंगलक्ष्पाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को सोमवार की देर रात मीठापुर बस स्टैंड से पकड़ लिया. दोनों बस से रक्सौल और वहां से नेपाल जाने की फिराक में थे. पकड़े गये उग्रवादियों में लेसीयांगथेम अनगुयबा सिंह उर्फ मलेम मिताई (मणिपुर) व […]

पटना: मणिपुर पुलिस ने जक्कनपुर पुलिस के सहयोग से मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन कंगलक्ष्पाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को सोमवार की देर रात मीठापुर बस स्टैंड से पकड़ लिया. दोनों बस से रक्सौल और वहां से नेपाल जाने की फिराक में थे.

पकड़े गये उग्रवादियों में लेसीयांगथेम अनगुयबा सिंह उर्फ मलेम मिताई (मणिपुर) व खोइरोम रंजीत उर्फ नीन्गथऔरेल (मणिपुर) शामिल हैं. कंगलक्ष्पाक कम्युनिस्ट पार्टी केवल मणिपुर में सक्रिय है और संगठन की मांग है कि मणिपुर को देश से अलग किया जाये. बताया जाता है कि इस पार्टी में सौ सदस्य हैं. पार्टी के उग्रवादियों ने अपनी मांगों को लेकर मणिपुर में ही कई जगहों पर विस्फोट व हमला किया है. संगठन के चार सदस्य पहले भी मणिपुर में पकड़े जा चुके है.

मीना पांडेय व बिंदु लामा की नहीं मिली जानकारी : मणिपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि मीना पांडेय व बिंदु लामा भी पटना में हैं. दोनों को मणिपुर के उग्रवादियों को संरक्षण देने का आरोप है. पिछले दिन पकड़े गये उग्रवादियों ने इनके एकाउंट में पैसा डाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >