तेजाब फेंक कर तीन लोगों को किया घायल

जीरादेई/नौतन. थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद में पट्टीदारों ने तीन लोगों पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हसुआ गांव निवासी दीनानाथ साह व धर्मनाथ […]

जीरादेई/नौतन.
थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद में पट्टीदारों ने तीन लोगों पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हसुआ गांव निवासी दीनानाथ साह व धर्मनाथ साह के बीच कई माह से जमीन विवाद चल रहा था. शनिवार को अपने घर के आंगन में लगे चापाकल के लिए दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें धर्मनाथ साह के पुत्र विष्णु साह, सुदामा साह, ब्रह्मा साह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल विष्णु साह ने सदर अस्पताल में बताया कि हमारे चाचा सहित अन्य लोगों से सुबह में चापाकल व जमीन विवाद को ले पहले तू-तू-मैं-मैं हुई उसके बाद उनलोगों ने अचानक हमलोगों पर तेजाब फेंक दिया. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. वहीं इस घटना में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हो गये, जिनका इलाज निजी चिकित्सालयों में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >