बेगूसराय : महिला को पीटकर मार डाला, प्राथमिकी दर्ज

बरौनी (बेगूसराय) : तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद में ससुरालवालों ने महिला की पीटकर हत्या कर दी. मृतका के मायकेवालों की शिकायत पर तेघड़ा थाने में पति, सास, ससुर, देवर सहित ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तेघड़ा थानाध्यक्ष रामस्वारथ […]

By Prabhat Khabar Print Desk | September 25, 2017 8:51 AM
बरौनी (बेगूसराय) : तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद में ससुरालवालों ने महिला की पीटकर हत्या कर दी.
मृतका के मायकेवालों की शिकायत पर तेघड़ा थाने में पति, सास, ससुर, देवर सहित ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
तेघड़ा थानाध्यक्ष रामस्वारथ पासवान ने बताया कि मृतका दनियालपुर निवासी मो रफीक की पत्नी नजीना बेगम (26 वर्ष) बतायी गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित पति मो रफीक तथा सास फिरोजा बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी.

Next Article

Exit mobile version