भूमि विवाद में पिता की हत्या, बेटा जख्मी

बक्सर. ब्रrापुर थाने के रहथुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर हथियारबंद लोगों ने सोमवार की दोपहर पिता की हत्या कर दी और बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में कराया गया. भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते-ही-देखते […]

बक्सर.
ब्रrापुर थाने के रहथुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर हथियारबंद लोगों ने सोमवार की दोपहर पिता की हत्या कर दी और बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में कराया गया.
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी. इस दौरान सशस्त्र लोगों ने रामाशंकर पांडेय की हत्या कर दी, जबकि पुत्र दीपक कुमार पांडेय को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार, रामाशंकर पांडेय का वर्षो से कन्हैया साह के परिजनों के साथ भूमि विवाद चल रहा था. हालांकि, पूर्व में ही जमीन की नापी कर ली गयी थी. फिर भी कन्हैया जमीन की चहारदीवारी करा रहे थे, तभी रामाशंकर के परिजनों ने निर्माण रोकने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी. पर पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. इस दौरान जम कर मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान सशस्त्र लोगों ने पिता की हत्या कर दी और पुत्र को जख्मी कर दिया. दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि यदि वक्त पर पुलिस आ गयी होती, तो मेरे पिता की जान नहीं जाती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >