अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक, बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह दी ये बात

मेरी गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ और अधिक एकजुट हो गई है. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी विधायकों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ना चाहती है और पंजाब तथा दिल्ली में हमारी सरकारें गिराने चाहती है. मेरी गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ और अधिक एकजुट हो गई है.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि जनता को दवाएं मिलना तो बंद नहीं हो गईं. कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं कर दिया गया है, लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे गिरफ्तार करके पार्टी तोड़ना और सरकार गिराना चाहती थी लेकिन हुआ इसके ठीक उलटा…

Read Also : RJD को अरविंद केजरीवाल के दावे में क्यों दिख रहा दम? यूपी के सीएम बदले जाने वाले बयान पर राजद नेता बोले..

Delhi chief minister arvind kejriwal/ file photo

बीजेपी हमारी पार्टी को तोड़ नहीं सकी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को अच्छा भविष्य हमारी पार्टी ही दे सकती है. मुझे जेल भेजने के पीछे इनका मकसद साफ था. ये ‘आप’ को तोड़ना और हमारी सरकार को गिराना चाहते थे. इस दौरान हमारी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं से बीजेपी ने संपर्क भी किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. आप लोगों पर पूरे देश को गर्व है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कराए कामों की चर्चा दुनियाभर में होती है.

Delhi chief minister arvind kejriwal/ file photo

केजरीवाल की रिहाई के बाद हम इस तानाशाही को हराएंगे: आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की बैठक बुलाई थी. सभी विधायकों ने उनकी रिहाई पर अपनी और पूरी दिल्ली के लोगों की खुशी जाहिर की. बीजेपी की जो हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश थी वह पूरी तरह फेल हुई है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है और एक परिवार की तरह उभरी है. हमने तानाशाही से लड़ाई की है और अब केजरीवाल की रिहाई के बाद हम इस तानाशाही को हराएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >