गिरिडीह. 31 गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपना नामांकन दर्ज कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अधिवक्ता अवधेश सिंह को पुलिस ने आज सुबह बरगंडा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि अवधेश सिंह को बेंगाबाद थाना के दर्ज एक मामले में की गई है.अवधेश सिंह के खिलाफ बेंगाबाद थाना का घेराव करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मौके पर एसडीपीओ विनोद रवानी, बेंगाबाद अंचल की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.
31 गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर लेकर जाती पुलिस.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.