SSC Selection Post 14 Exam 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. SSC ने Selection Post Phase 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें 3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्दी करें क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 04 मई 2026 है. यह भर्ती (SSC Selection Post 14 Exam) अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका लेकर आई है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे. उम्मीदवार 04 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 05 मई 2026 है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो 11 से 13 मई 2026 तक करेक्शन का मौका मिलेगा. परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा.
SSC Selection Post 14 Exam 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Selection Post Phase 14 से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें.
- सभी जरूरी डिटेल्स ध्यान से भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
SSC Selection Post 14 Exam 2026 Notification Check Here
एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फीस General, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, महिला और PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या IMPS से किया जा सकता है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के जरिए कुल 3003 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार सभी आवेदन कर सकते हैं. मैट्रिक लेवल के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ पोस्ट पर आवेदन करने के लिए इंटरमीडिएट लेवल के लिए 12वीं पास होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नर्सिंग के 2317 पोस्ट पर भर्ती, बचे हैं आखिरी दो दिन
