सचिन की एक बात ने बदल दी विराट कोहली की जिदंगी, खुद किया था खुलासा

विराट कोहली की फिटनेस की कहानी किसी बड़े प्लान से नहीं, बल्कि एक छोटे से एहसास से शुरू हुई थी. सचिन तेंदुलकर के साथ हुई एक खास बातचीत ने उनकी जिंदगी बदल दी.

Virat Kohli Fitness Story : विराट कोहली की गिनती आज दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में होती है, लेकिन उनकी फिटनेस यात्रा की शुरुआत किसी बड़े प्लान या ट्रेनिंग प्रोग्राम से नहीं बल्कि एक छोटे से एहसास से हुई थी. इस किस्से का जिक्र खुद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2022 में विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच के मौके पर किया था.

थाई रेस्टोरेंट में गए थे खाना खाने

यह बात 2011 के ऑस्ट्रेलिया दौरे की है. उस समय युवा विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे. कैनबरा में एक दिन कोहली ने एक थाई रेस्टोरेंट में जमकर डिनर किया. इसके बाद वह सचिन तेंदुलकर के साथ टीम होटल की ओर पैदल लौट रहे थे. इसी दौरान विराट ने अपने खान-पान और फिटनेस को लेकर बड़ा फैसला लिया. इस दौरान विराट कोहली ने सचिन से तेंदुलकर से कहा था, 'पाजी, बहुत हो गया, अब फिटनेस पर ध्यान देना है.' यह एक ऐसा पल था जिसने आगे चलकर उनके करियर की दिशा बदल दी.

अपनी फिटनेस पर किया लगातार काम

सालों बाद सचिन तेंदुलकर ने विराट के 100वें टेस्ट के लिए बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में इस घटना को याद किया. उन्होंने कहा कि विराट ने अपने फिटनेस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और अपनी मेहनत और अनुशासन से खुद को एक मिसाल बनाया. इसके बाद विराट कोहली ने अपनी फिटनेस पर लगातार काम किया. उन्होंने अपनी डाइट, ट्रेनिंग और जीवनशैली में बड़े बदलाव किए. मैदान पर उनकी फुर्ती, ऊर्जा और लंबे समय तक प्रदर्शन करने की क्षमता उनकी नई फिटनेस संस्कृति का हिस्सा बनी.

आज भी दिखती है वही फुर्ती

कोहली की मेहनत का असर सिर्फ उनके खेल पर नहीं दिखा, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम में भी फिटनेस को लेकर एक नया नजरिया आया. उनकी कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने फिटनेस को काफी प्राथमिकता दी और खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे. आज विराट कोहली 37 साल के हो चुके हैं, मगर जब भी वे रनों के लिए दौड़ लगाते हैं, तो उन्हें आज भी पहले जैसी ही फुर्ती से विकेटों के बीच दौड़ते हुए देखा जा सकता है.

Also Read: ब्राजील से भिड़ने को तैयार है भारत, AIFF अध्यक्ष बोले- खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >