Virat Kohli-Aunshka Sharma: आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया. लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज और भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. वृंदावन पहुंचकर विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से अशीर्वाद लिया. जिसके बाद दोनों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
वायरल वीडियो में विराट कोहली राधे-राधे का जाप कर रहे हैं. इस वीडियो में विराट और अनुष्का पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने जाते हैं. दोनों ने कुछ समय आश्रम में ही बिताया. उसके बाद दोनों बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा के साथ गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया. अनुष्का शर्मा हल्के रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं, जबकि विराट कोहली साधारण कपड़े पहने हुए थे.
यह पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हों. पिछले कुछ वर्षों में दोनों कई बार वृंदावन जाकर महाराज के दर्शन और सत्संग में शामिल हो चुके हैं. क्रिकेट और फिल्मी दुनिया की व्यस्तताओं के बीच यह दंपति अक्सर आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन के लिए यहां आते रहे हैं.
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं
विराट और अनुष्का की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने आईपीएल 2026 की सफलता के बाद इसे आभार व्यक्त करने और आशीर्वाद लेने की यात्रा बताया. वहीं कुछ प्रशंसकों ने विराट की सादगी और आध्यात्मिक झुकाव की सराहना की.
फाइनल में विराट ने खेली नाबाद 75 रनों की पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेली. इस पारी के बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. फाइनल में भी विराट कोहली ने साबित किया उनसे बेहतर खिलाड़ी ढूंढना आसान नहीं है. कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे. उन्होंने 16 मैचों में 675 रन 56.25 के एवरेज से बनाए, वहीं 165.84 का स्ट्राइक रेट रहा.
मृणाल कुमार पांडेय
यह भी पढ़ें: मुंबई लीग में तुषार देशपांडे का डबल धमाका, गेंदबाजी छोड़िए अब बल्ले से लाया तूफान
