Vinesh Phogat CAS Hearing: विनेश फोगाट पर फैसला टला, मेडल मिलेगा या नहीं आज चलेगा पता

Vinesh Phogat CAS Hearing: ओलंपिक महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दी गई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील टल गया है.

Vinesh Phogat CAS Hearing: खेल पंचाट (कैस) का तदर्थ प्रभाग ओलंपिक महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दी गई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर फैसला अब एक दिन बाद रविवार को सुनायेगा. मामले पर फैसला पहले शनिवार की शाम को ही आना था.

आईओए ने विनेश मामले में दी जानकारी

आईओए ने एक बयान में कहा , कैस के तदर्थ विभाग ने एकल पंच डॉक्टर अनाबेल बेनेट द्वारा विनेश फोगाट बनाम युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग बनाम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मामले पर फैसला लिये जाने के लिये समय सीमा एक दिन बढ़ाकर 11 अगस्त 2024 शाम छह बजे तक कर दी है. इसमें कहा गया , मामले पर विस्तार से फैसला बाद में जारी किया जायेगा.

फैसला 13 अगस्त को किया जाएगा सार्वजनिक

आईओए के सूत्र के अनुसार फैसला 13 अगस्त को ही सार्वजनिक किया जायेगा. पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह 11 अगस्त को है. मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें कैस ने विनेश की अपील स्वीकार कर ली थी.

100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण विनेश हुई अयोग्य

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहरा दी गई थीं. जिसके बाद उन्होंने फैसले के खिलाफ अपील की थी. विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं. भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिये जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था.

Also Read: Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम पेरिस से लौटी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

इस नियम के कारण अयोग्य हुईं विनेश फोगाट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >