'प्लेयर ऑफ द सीरीज' जीतना सपना सच होने जैसा, वैभव सूर्यवंशी ने बताया सफलता का मंत्र

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और इस सफलता का श्रेय कप्तान और कोच को दिया.

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कहा कि 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया, जिसमें वैभव ने सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. सीरीज के बाद वैभव ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा पल है. अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं.

कप्तान और कोच को दिया सफलता का श्रेय

युवा बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट का आभार जताते हुए कहा, "हरारे पहुंचने के बाद दो-तीन दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए इस मैदान पर खेलना मुझे पसंद है. कप्तान, कोच और पूरी टीम ने मेरा पूरा साथ दिया. इसी वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका."

'टी20 में मेरा खेलने का तरीका यही है'

मैं टी20 क्रिकेट में हमेशा इसी अंदाज में खेलता हूं. मेरी कोशिश रहती है कि टीम को तेज शुरुआत मिले. अगर अच्छी शुरुआत मिलती है तो उसे बड़ी पारी में बदलने का प्रयास करता हूं. अभ्यास सेशन में जो करता हूं, उसे ही मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं.

81 रन की मैच जिताऊ पारी

सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार भी रहा.

पूरी सीरीज में रहे सबसे सफल बल्लेबाज

वैभव ने पहले टी20 में 19 गेंदों पर 50 रन, दूसरे मुकाबले में 9 गेंदों पर 20 रन और तीसरे मैच में 49 गेंदों पर 81 रन बनाए. पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

तीसरे टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए. वैभव के अलावा ईशान किशन (29), श्रेयस अय्यर (27) और रिंकू सिंह (25) ने उपयोगी पारियां खेलीं. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और भारत ने 35 रन से मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने इस अंदाज में किया प्यार का इजहार, समरीन कौर संग शेयर की रोमांटिक PHOTOS


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >