जेमिमा रोड्रिग्स ने फातिमा सना को लगाया गले, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी ऑलराउंडर फातिमा सना के बीच 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में गले मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह खेल भावना की मिसाल है या विवाद का कारण, जानिए पूरी खबर.

Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि मैदान पर दिखा एक खास पल है. ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना के साथ उनका गर्मजोशी भरा हग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के माहौल में इस तरह की दोस्ताना झलक ने फैंस के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं. जहां कुछ लोगों ने इसे खेल भावना की मिसाल बताया, वहीं कुछ ने आलोचना भी की. खासकर 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच अनौपचारिक दूरी देखी गई है, जिसमें क्रिकेट सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने 'स्पोर्ट्स को पॉलिटिक्स से अलग रखने' की बात कही, जबकि कुछ ने इसे मौजूदा माहौल के खिलाफ बताया.

जेमिमा ने बनाए थे 28 रन

मैच की बात करें तो जेमिमा रोड्रिग्स ने साउदर्न ब्रेव के लिए शानदार नाबाद 28 रन (18 गेंद) की पारी खेली, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 140/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से लिजेल ली (43) और माया बुशिएर (45) ने भी अहम योगदान दिया.

24 रन से हारी फीनिक्स

जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की शुरुआत अच्छी रही. डेविना पेरिन (52) और टैमी ब्यूमोंट (22) के बीच 73 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई. लॉरेन बेल, सारा ग्लेन और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के सामने फीनिक्स 116/5 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 24 रन से हार गई. फातिमा सना ने गेंदबाजी में 15 गेंदों में 33 रन दिए और बल्लेबाजी में नाबाद 5 रन बनाए. इस जीत के साथ साउदर्न ब्रेव ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि फीनिक्स अब भी जीत के इंतजार में है.

Also Read: आईपीएल में बल्ले से छाए, अब इंग्लैंड में आशुतोष शर्मा अपनी बॉलिंग से दिखा रहे कमाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >