कौन हैं सुचिका तरियाल? जिन्होंने एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

भारतीय फाइटर सुचिका तरियाल ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के MMA में भारत का पहला पदक पक्का कर लिया है. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में 2025 IMMAF वर्ल्ड चैंपियन को हराकर इतिहास रचा है.

Suchika Tariyal: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी भारत ने इतिहास रच दिया है. 36 साल की भारतीय फाइटर सुचिका तरियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में 2025 IMMAF वर्ल्ड चैंपियन अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ सुचिका ने एशियन गेम्स में भारत का MMA में पहला पदक पक्का कर दिया है.

क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन को हराया

सुचिका तरियाल का मुकाबला मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा से हुआ. बैगलमा 2025 IMMAF वर्ल्ड चैंपियन हैं. सुचिका ने उन्हें 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. MMA को एशियन गेम्स 2026 में पहली बार शामिल किया गया है. ऐसे में सुचिका का सेमीफाइनल में पहुंचना भारत के लिए इस खेल का पहला एशियन गेम्स पदक भी सुनिश्चित करता है.

कौन हैं सुचिका तरियाल?

सुचिका तरियाल भारत की अनुभवी कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट हैं. वह जूडो, कुराश, जिउ-जित्सु और अब MMA में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो और 2023 एशियन गेम्स में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. 2024 में वह जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं. सुचिका ने 2017 में MMA में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने करीब सात साल तक इस खेल से दूरी बनाए रखी और जूडो तथा जिउ-जित्सु में मुकाबले करती रहीं.

ये भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 में भारत का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

2024 में MMA में की वापसी

नवंबर 2024 में सुचिका ने BRAVE Combat Federation के साथ मल्टी-फाइट कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद दिसंबर 2024 में बहरीन में आयोजित BRAVE CF 92 से प्रोफेशनल MMA में वापसी की. वापसी के मुकाबले में उन्होंने जीत दर्ज की. इससे MMA में उनकी वापसी की शुरुआत जीत के साथ हुई. सुचिका के खेल करियर में जूडो का अहम योगदान रहा है. उनका कहना है कि जूडो ने उन्हें ग्राउंड फाइटिंग और ग्रैपलिंग के लिए तैयार किया. MMA में आने के बाद उन्होंने अपने स्टैंडिंग गेम और स्ट्राइकिंग स्किल्स पर काम किया.

एशियन गेम्स से पहले बदला खेल

2026 एशियन गेम्स की तैयारी के दौरान सुचिका को जिउ-जित्सु से MMA की ओर रुख करना पड़ा. जनवरी 2026 में एशियन गेम्स के लिए जिउ-जित्सु टीम के ढांचे में बदलाव हुआ. इसके बाद उन्होंने MMA ट्रायल्स में हिस्सा लिया और इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया. एशियन गेम्स की तैयारी के लिए उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित वन पंच एकेडमी में कोच निखिल कुंदर के साथ ट्रेनिंग की.

अब सेमीफाइनल पर नजर

अल्तानचिमेग बैगलमा को हराकर सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ उनका पदक पक्का हो गया है. अब उनकी नजर फाइनल में जगह बनाने और एशियन गेम्स में MMA का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर होगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अगर मोहसिन नकवी ने पहनाया मेडल तो क्या करेगी टीम इंडिया? IOA ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >