SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है. शशांक सिंह की टीम में वापसी हुई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में नीतीश रेड्डी की वापसी हुई है. पंजाब किंग्स की टीम 9 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइटंस टेबल में शीर्ष पर मौजूद है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है.
ऐसे ही दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
इम्पैक्ट सब : अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्ट, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट सब : प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और मुशीर ख़ान.
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा कि जिन भी मैचों में हमें हार मिली है, उससे हमने काफी कुछ सीखा है. ट्रैवलिंग को लेकर हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं है. हर कोई चीजों को बेहद प्रोफेशनल तरीके से हैंडल कर रहा है. पिछले मैच में हैदराबाद ने चेज किया था, इसलिए मैंने सोचा कि पहले गेंदबाजी करूं और उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका दूं.
