T20I की क्वीन बनी स्मृति मंधाना, सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली बैटर बनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने सुजी बेट्स को पीछे छोड़कर T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं.

Smriti Mandhana T20I Runs: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मंधाना अब महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की.

स्मृति मंधाना को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 8 रन की जरूरत थी. उन्होंने बांग्लादेश की मरुफा अख्तर के खिलाफ तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार चौके जड़कर यह आंकड़ा पार किया और महिला T20I की रन मशीनों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गईं.

सुजी बेट्स को छोड़ा पीछे

स्मृति मंधाना के इस रिकॉर्ड से पहले न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं. अब मंधाना ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W LIVE: शेफाली वर्मा का अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के पार

महिला T20I में सबसे ज्यादा रन

स्थानखिलाड़ीरन
1स्मृति मंधाना4788
2सुजी बेट्स4758
3हरमनप्रीत कौर4287
4चमारी अटापट्टू4282
5सोफी डिवाइन3817

मंधाना के लिए यह 2026 में रिकॉर्ड बनाने का पहला मौका नहीं है. इससे पहले सितंबर में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 124 रन की पारी खेलकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. उस पारी के दौरान उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ा था.

37 रन बनाकर आउट हुईं मंधाना

बांग्लादेश के खिलाफ मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने 19 गेंदों में 37 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि, रिकॉर्ड अपने नाम करने के कुछ देर बाद मंधाना की पारी खत्म हो गई. उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया. मंधाना के आउट होने के बावजूद भारत को शुरुआत में तेजी से रन मिले और टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: T20I Ranking: भारत से छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड बना टी20 का नया बादशाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >