सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस को मिल सकती है टी20 की कमान

Shreyas Iyer: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है.

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट से दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इसी साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. लेकिन भविष्य की तैयारियों को देखते हुए अब कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है. इसके साथ ही, आईपीएल में तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के भी टी20 टीम इंडिया में धमाकेदार डेब्यू की चर्चा तेज हो गई है.

शनिवार को हो सकता है बड़ा ऐलान

आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों (दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और पंजाब किंग्स) को फाइनल तक पहुँचाने वाले श्रेयस अय्यर अब भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. 2024 में केकेआर को खिताब दिलाने और पंजाब किंग्स को फाइनल में ले जाने वाले अय्यर के कप्तानी अनुभव पर बीसीसीआई ने बड़ा भरोसा जताया है. सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें नया कप्तान नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा शनिवार को होने वाली चयनकर्ताओं की बैठक के बाद होने की पूरी संभावना है.

2023 में खेला था आखिरी टी20

दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2023 में खेला था और तब से वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब अगर उन्हें कमान मिलती है, तो वह सीधे साल 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं. यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य के विजन को देखते हुए अय्यर को लंबा मौका देना चाहता है, जिसका आधिकारिक ऐलान शनिवार को किया जा सकता है.

वैभव सूर्यवंशी कर सकते है टी20 में डेब्यू

कप्तानी में बदलाव के साथ-साथ युवाओं को मौका देने की नीति पर भी काम शुरू हो चुका है. इस बीच में आईपीएल में धूम मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टी20 टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर भी बड़ी अपडेट आई है. माना जा रहा है कि वैभव को भी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2028 का हिस्सा बनाया जा सकता है, जिससे टीम का टॉप ऑर्डर और मजबूत हो सके.

सचिन के एलीट क्लब में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून को बेलफास्ट में होने वाले पहले टी20 मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं. ऐसा होने पर वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे. गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. बीसीसीआई साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक के तहत वैभव को यह मौका देने जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को नए कप्तान के नाम के साथ हो सकती है.

यह भी पढ़े- भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने पर रोक, बोर्ड ने बनाया बड़ा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >