जिम्बाब्वे सीरीज के बाद एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, वीडियो में दिखा गजब का फिटनेस रूटीन

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप दिलाने के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस और स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर बतौर कप्तान टीम इंडिया को 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने के बाद श्रेयस अय्यर अब अगले बड़े मिशन की तैयारी में जुट गए हैं. एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय बल्लेबाज ने अपनी फिटनेस पर काम तेज कर दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके ट्रेनिंग वीडियो में उनकी जबरदस्त मेहनत और मैदान पर वापसी की तैयारी साफ नजर आ रही है.

अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया वीडियो

जिम्बाब्वे सीरीज में कप्तानी का सफल आगाज करने वाले श्रेयस अय्यर अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं. भारतीय बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिटनेस और स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं.

ट्रेनिंग की शुरुआत फुटबॉल और वार्मअप से

वीडियो में श्रेयस अय्यर अलग-अलग तरह की फिटनेस ड्रिल्स करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत फुटबॉल और वार्मअप से की, जिसके बाद वह रनिंग ड्रिल्स, मूवमेंट एक्सरसाइज और कई फिटनेस सेशन करते नजर आए. अय्यर का पूरा फोकस अपनी स्पीड, स्टैमिना और एथलेटिक क्षमता को मजबूत करने पर है.

फैंस कर रहें प्रशंसा

श्रेयस इस तैयारी के जरिए न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि रनिंग बिटवीन द विकेट्स और फील्डिंग में भी खुद को और बेहतर बनाना चाहते हैं. उनका लक्ष्य है कि आने वाले टूर्नामेंट में वह बतौर खिलाड़ी और कप्तान टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत योगदान दे सकें. सोशल मीडिया पर श्रेयस की ट्रेनिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी मेहनत देखकर काफी उत्साहित हैं और एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: वर्ल्ड जूनियर चैंपियन बन भारत लौटी अनाहत सिंह, अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर नजर

बतौर कप्तान जीती पहली सीरीज

हाल ही में श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज में सफलता हासिल की थी. उनकी अगुवाई में भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया. अब भारतीय टीम का अगला बड़ा लक्ष्य जापान के आइची प्रीफेक्चर में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स में पुरुष टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतना है. ऐसे में श्रेयस अय्यर के लिए यह टूर्नामेंट खुद को एक बार फिर साबित करने का बड़ा मौका होगा.

Also Read: जस्टिन ग्रीव्स की फिफ्टी से वेस्टइंडीज की वापसी, बारिश से प्रभावित पहले दिन पाकिस्तान की मेहनत पड़ी फीकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >